औराही हिंगना में श्री श्री 1008 विष्णु यज्ञ का ध्वजा रोहण और भूमि पूजन सम्पन्न

अंग इंडिया संवाददाता: फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के औराही हिंगना गांव में मंगलवार को श्री श्री 1008 विष्णु यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर ध्वजा रोहण और भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में विधि-विधान से पूरी तैयारी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में फारबिसगंज के भाजपा पूर्व विधायक विद्या सागर केसरी उर्फ़ मंचन केसरी, पूर्व विधायक पद्म पराग वेणु के अलावा मनोज झा, अवधेश विश्वास, सोहन लाल, पिनाकी रंजन, मनोज गुप्ता, रत्नेश, प्रकाश, अरविंद, मनोज, योगानंद, बिपिन सहित यज्ञ आयोजन समिति के गण्यमान लोग उपस्थित रहे।

ध्वजा रोहण एवं भूमि पूजन के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। वक्ताओं ने यज्ञ को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। साथ ही आयोजन समिति के समर्पित प्रयासों की खुले दिल से सराहना की गई।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक चेतना के सशक्त संदेश का भी प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *