नव ऊर्जा ,नया संकल्प और नई उम्मीदों का पर्व है मकर-संक्रांति : संतोष कुशवाहा

बुधवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रामबाग स्थित आवास पर मकर-संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इस भोज में जिले भर से आए अतिथियों ने भोज में हिस्सा लिया।श्री कुशवाहा ने स्वयं और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों को भोजन परोसा और उनका स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि नव ऊर्जा, नया संकल्प और नई उम्मीदों का पर्व है।यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है जो जीवन मे नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है।श्री कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन से सामाजिक समानता और समरसता को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुदूर इलाके से लोगों ने मेरे आतिथ्य को स्वीकार किया है उससे मैं अभिभूत हूँ।कहा कि आमजनों का स्नेह और समर्थन ही मेरी पूंजी है और यही मेरी अक्षय ऊर्जा का स्रोत है।भोज में शिरकत करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक मो हाजी सुब्हान, पूर्व मंत्री मो आफाक आलम, राजद जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधायक बीमा भारती, पूर्व विधायक सैयद रुकनुद्दीन, अरुण यादव , जितेंद्र यादव , जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज सिंह,आमोद मंडल, राजू मण्डल, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, ब्रजेश मिश्रा, डॉ ए के गुप्ता, डॉ संजीव कुमार , जिला पार्षद राजीव सिंह, अभय सिन्हा बंटी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *