भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 3 से दो नाबालिग बच्चों समेत विवाहित महिला लापता, अपहरण का मामला दर्ज

संवाददाता अंग इंडिया, पूर्णिया / आनंद यादुका /

भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 से एक विवाहित महिला के अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति द्वारा भवानीपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। अपहृत महिला के पति रुपौली निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह तीन महीने पूर्व रोज़गार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गए थे। जाते समय वह अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी और दोनों नाबालिग बच्चों को भवानीपुर वार्ड 3 स्थित अपने ससुर सुशील यादव के घर छोड़कर गए थे।

उसने बताया कि 11 जनवरी को उनके ससुर ने फोन कर सूचना दी कि लक्ष्मी कुमारी और दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हैं। जानकारी मिलते ही सुमित कुमार भवानीपुर पहुंचे और पत्नी व बच्चों की तलाश शुरू की। उसने बताया कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी लोचन मंडल का पुत्र जितेंद्र मंडल अपने दो सहयोगियों दिलखुश प्रजापति एवं पवन मंडल के साथ मिलकर उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का अपहरण कर कहीं छुपा कर रखा है। पीड़ित पति ने आशंका जताई है कि अपहरणकर्ता उनकी पत्नी और बच्चों के साथ किसी भी समय कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।

इस संबंध में भवानीपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि सुमित कुमार के आवेदन पर थाना कांड संख्या 09/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता और बच्चों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को सुरक्षित बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon