सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता गई, दुर्घटना हुई, इसलिए सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहें : सुदर्शन गौतम

सहरसा,अजय कुमार :

जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा क्षेत्र के चिड़ैयां संकुल अंतर्गत मध्य विद्यालय रैठी समेत संकुल के कई विद्यालयों में संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति सहरसा के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्रा, शिक्षक- शिक्षिका एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा को पूरी तरह निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाया गया|

संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने छात्र-छात्रा, शिक्षक शिक्षिका, एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए, सड़क सुरक्षा के वैधानिक नियम बताए, उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें, आप लोग हमेशा सड़क संकेत, ट्रैफिक लाइट एवं जेब्रा क्रॉसिंग का पालन कीजिए, कभी भी गाड़ी चलाने वक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेमलेट का प्रयोग करें एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नावालिंग के उम्र में कोई भी गाड़ी ना चलाएं, तेज गति से गाड़ी ना चलाएं, सड़क पर चलते समय स्वयं भी सुरक्षित रूप से चलें और दूसरे को भी सुरक्षित रूप से चलने के लिए प्रेरित करें, अपने परिवार मित्र एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, आप लोग जब भी सड़क पार करें तो दोनों ओर देख लें की गाड़ी आ रही है, अगर गाड़ी आ रही है तो रुक जाना है, और गाड़ी चली गई तब ही सड़क पार करें, और घर से विद्यालय आने वक्त दाहिने तरफ सड़क के किनारे- किनारे से आना है, और विद्यालय से जाने वक्त बाएं तरफ से सड़क के किनारे किनारे घर जाना है|

शिक्षक नेता सुदर्शन गौतम ने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार के तहत भूकंप के बारे में भी विस्तृत रूप से भूकंप से बचाव एवं उपाय की जानकारी दिए। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक शिवकुमार, जयकृष्ण यादव, परमानंद कुमार नवनीत कुमार अजीत कुमार सरिता कुमारी दिगंबर शंकर प्रमोद गुरुदेव आदि उपस्थित थें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon