PURNIA NEWS : बलिया में आग लगने से एक परिवार का घर सहीत सबकुछ जलकर स्वाहा

PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलिया थाना के बलिया ओपी टोला में अचानक लगी आग से एक परिवार का घर सहित सबकुछ जलकर राख हो गया । पीड़ित बलिया ओपी टोला निवासी कैलू राम के पुत्र हीरा राम ने बताया कि उसके घर में अचानक लगी आग से पहने हुए कपड़ों को छोड़कर सबकुछ जलकर राख हो गया । आग लगने के बाद सबकुछ जलने की जानकारी पाकर बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सोनी सिंह ने मौके पर पहुंच तत्काल पीड़ित परिवारों को पहनने के कपड़े, सूखा राशन, नगद आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम किया ।

इस मौके पर मुखिया श्रीमती सिंह ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में मैं और मेरा सहयोग हमेशा पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी रहूंगी । मुखिया श्रीमती सिंह ने मौके से भवानीपुर सीओ को फोन लगाकर पीड़ित परिजनों को जल्द सरकारी सहायता प्रदान करने की बात भी कही । इस दौरान मुखिया के साथ साथ समाजसेवी दौलत सिंह भी मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon