PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलिया थाना के बलिया ओपी टोला में अचानक लगी आग से एक परिवार का घर सहित सबकुछ जलकर राख हो गया । पीड़ित बलिया ओपी टोला निवासी कैलू राम के पुत्र हीरा राम ने बताया कि उसके घर में अचानक लगी आग से पहने हुए कपड़ों को छोड़कर सबकुछ जलकर राख हो गया । आग लगने के बाद सबकुछ जलने की जानकारी पाकर बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सोनी सिंह ने मौके पर पहुंच तत्काल पीड़ित परिवारों को पहनने के कपड़े, सूखा राशन, नगद आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम किया ।इस मौके पर मुखिया श्रीमती सिंह ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में मैं और मेरा सहयोग हमेशा पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी रहूंगी । मुखिया श्रीमती सिंह ने मौके से भवानीपुर सीओ को फोन लगाकर पीड़ित परिजनों को जल्द सरकारी सहायता प्रदान करने की बात भी कही । इस दौरान मुखिया के साथ साथ समाजसेवी दौलत सिंह भी मौजूद थे । Post navigationBIHAR POLITICS : ‘जंगलराज का कलंक नहीं मिटेगा’ – दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी के बयान पर किया तीखा वार PURNIA NEWS : महाशिवरात्रि के मौके पर भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे लोग