पूर्णिया/
कल दिनांक 18 जनवरी 2026 को फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी (के.हाट थाना) की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक झपटामार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. तौकिर आलम (उम्र 24 वर्ष), पिता मो. मुख्तार, निवासी मिल्की, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी झपटमारी की घटनाओं में संलिप्त था और उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।
पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता


