छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उड़ान गश्ती ने स्कूल, कॉलेज व पार्कों का किया भ्रमण

पूर्णिया/
आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिला अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय उड़ान गश्ती दल द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा सार्वजनिक पार्कों का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान उड़ान गश्ती टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या छेड़छाड़ की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा संबंधित शिक्षण संस्थानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से उड़ान गश्ती के माध्यम से नियमित निगरानी की जा रही है। ऐसे भ्रमण भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि छात्राएं स्वयं को सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर सकें।

संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon