PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के चार प्राध्यापक बने महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य

PURNIA NEWS किशन भारद्वाज : बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित साक्षात्कार में पूर्णिया विश्वविद्यालय के चार प्राध्यापक सफलता प्राप्त कर महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य बनने में सफल रहे। इस प्रतिष्ठित चयन में पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता, सीसीडीसी प्रो. सुधीर कुमार सुमन, एनएसएस प्रमुख डॉ. रामदयाल पासवान तथा मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के अंग्रेजी विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने सफलता अर्जित की।

पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि साक्षात्कार में सम्मिलित सभी चारों प्राध्यापक सफलता प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने इन सभी शिक्षाविदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि न केवल पूर्णिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करती है, बल्कि यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षकों की योग्यता को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *