सहरसा,अजय कुमार /
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक द्वारा आयोजित कोशी कमिश्नरी स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का सोमवार को सफल समापन हुआ। यह चार दिवसीय महोत्सव 16 से 19 जनवरी तक आयोजित किया गया।जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा, राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा एवं राजकीय पॉलिटेक्निक, राघोपुर (सुपौल) के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समापन दिवस 19 जनवरी को तीनों संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वॉलीबॉल बालक विजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा, उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, सुपौल,कबड्डी बालक विजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा, उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, सुपौल,कबड्डी बालिका विजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, सुपौल, उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा,इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
इसी दिन तीनों संस्थानों के संकाय सदस्यों के बीच भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें संकाय सदस्यों ने उत्साह, अनुशासन और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। इन सभी गतिविधियों के साथ ही कोशी कमिश्नरी स्तरीय उमंग महोत्सव 2026 का विधिवत एवं सफल समापन हुआ।समापन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा उमंग महोत्सव विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इस आयोजन ने कोशी प्रमंडल के तकनीकी संस्थानों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को सुदृढ़ किया है।
वहीं उमंग महोत्सव के समन्वयक प्रो. सुरज कुमार ने कहा चार दिनों तक चले इस महोत्सव की सफलता सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सभी गतिविधियाँ सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न हुईं।
इस प्रमंडल स्तरीय उमंग महोत्सव को सफल बनाने में प्रो शुभम, प्रो प्रभाष कुमार, प्रो सुरज कुमार, प्रो सिद्धांत मल्लिक, प्रो लक्ष्मी केजरीवाल, प्रो धर्मेन्द्र कुमार, प्रो मिंटू कुमार, प्रो विक्रम कुमार, प्रो घनश्याम कुमार, प्रो कुल शेखर मेहता, प्रो पंकज कुमार, प्रो सी बी सिंह, प्रो ज्योति मणि, प्रो आरती कुमारी, प्रो सरिका कुमारी, प्रो श्वेता शरण भारती, प्रो ओंकार राय, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो अंजू कुमारी, प्रो किशलय कुमार पासवान, प्रो एम डी कलाम अली, प्रो अभिषेक सिंह, प्रो संजय कुमार, प्रो अक्षय कुमार, प्रो हिमांशु कुमार, प्रो मुकेश कुमार, प्रो सुरभि कुमारी, प्रो आर्य मणि कुमार आदि व्याख्याताओं के साथ-साथ संस्थान के सभी अन्य शिक्षण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। जिसके परिणामस्वरूप यह चार दिवसीय आयोजन पूर्णतः सफल और यादगार सिद्ध हुआ।



