अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
कल दिनांक 19 जनवरी 2026 को सहायक खजांची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झपट्टामारी की घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. इबरान, पिता रब्बान एवं मो. समीर, पिता कफील अंसारी के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है और दोनों मुजफ्फर अहमद नगर, वार्ड संख्या-29, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी झपट्टामारी की वारदातों में शामिल थे और पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।



