अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
प्रखंड पूर्णिया पूर्व के एएम-एचएससी गौरा में स्वास्थ्य सेवा के तहत मंगलवार को OPD, NCD स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (Health & Hygiene) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की पहचान और स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं।
इस अवसर पर कुल 15 मरीजों का OPD के अंतर्गत उपचार किया गया, सात मरीजों का NCD स्क्रीनिंग किया गया और 10 मरीजों को टेली-कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।



