श्रीनगर PHC में NCD प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई जीवनशैली रोगों की जानकारी

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) श्रीनगर में CHO, ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं को NCD (Non-Communicable Diseases) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य जीवनशैली जनित बीमारियों की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन के साथ-साथ NCD App के माध्यम से स्क्रीनिंग, डेटा एंट्री और रिपोर्टिंग पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में NCD App के सही उपयोग, ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण, रेफरल प्रक्रिया और समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon