निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

BJP workers expressed happiness over becoming the national president unopposed.

सहरसा/अजय कुमार /

भारतीय जनता पार्टी का पहली बार बिहारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर खुशी का इजहार किया।इस खुशी में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह चौक पर जश्न मनाया गया।साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।उन्होने कहा कि युवा नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ आगे बढेगा।नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर बिहारवासी गौरवान्वित हैं।

भाजपा जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसमें 14 करोड़ प्राथमिक सदस्य है का अध्यक्ष बनना जहां एक से एक संगठनकर्ता मौजूद है। जहां कई राज्यों में सरकार है।नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री है। वहां जगह बनाना कोई साधारण बात नहीं है।

इस अवसर पर जिला मंत्री कुमार गौरव, विजय बसंत, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा,अभिनंदन कुशवाहा, जिला प्रवक्ता रमण कुमार, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशीष गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामनी देवी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बेबी देवी, नगर महामंत्री संजय कुमार साह, ललन दास, जे के मिश्रा, सुनील झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।