Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-airport-complete-airport-high-level-review-demand
पूर्णिया

पूर्णिया एयरपोर्ट को ‘कंप्लीट एयरपोर्ट’ बनाने की मांग, केंद्र–राज्य सरकार से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अपील

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

पूर्णिया एयरपोर्ट के 100 किलोमीटर त्रिज्या क्षेत्र में आने वाले बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल के हवाई यात्रियों के व्यापक हितों को देखते हुए इसे ‘कंप्लीट एयरपोर्ट’ के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव ने भारत सरकार और बिहार सरकार से इस विषय पर एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक अविलंब आयोजित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित और विलंबित पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत निश्चित रूप से सराहनीय और प्रशंसनीय है। दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए शुरू हुई कनेक्टिविटी क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। हालांकि, बैंगलोर, चेन्नई, गुवाहाटी और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवाओं की जबरदस्त मांग अब तक अधूरी और उपेक्षित बनी हुई है।

विजय श्रीवास्तव ने एयरपोर्ट से जुड़ी बुनियादी और संरचनात्मक समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि सिविल एंक्लेव की एनएच-31 से फोरलेन सड़क कनेक्टिविटी का अब तक कोई ठोस स्वरूप सामने नहीं आया है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन पूर्णिया में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) के लिए आवश्यक संपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर का इंस्टालेशन भी अब तक नहीं हो सका है।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की अतिरिक्त 15 एकड़ भूमि की मांग वर्षों पुरानी है, लेकिन बिहार सरकार द्वारा अभी तक यह भूमि एएआई को हैंडओवर नहीं की गई है। इसके अलावा स्थायी टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण के लिए अब तक टेंडर जारी नहीं होना भी चिंता का विषय है।

पर्यावरणीय क्लीयरेंस मिलने के बावजूद एप्रन, टैक्सीवे और ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति को उन्होंने दुखद और आपत्तिजनक बताया। साथ ही एयरफील्ड वॉच घंटा आधारित समस्याओं, मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणाली, विमानन सुरक्षा तथा सुरक्षित उड़ान और लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट परिसर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के केंद्र की स्थापना प्रक्रिया शुरू न होने पर भी सवाल उठाए।

इसके अतिरिक्त पूर्णिया एयरपोर्ट पर एयर कार्गो सुविधा, डाकघर, बैंक एटीएम और एयरपोर्ट के आसपास पर्याप्त साइनेज की अनुपलब्धता को भी गंभीर कमी बताया गया।

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की करोड़ों आबादी के लिए एक लाइफलाइन के समान है। ऐसे में इसे पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए उपरोक्त सभी बिंदुओं पर आधारित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक पर केंद्र और राज्य सरकार को सहानुभूतिपूर्वक और अविलंब विचार करना चाहिए।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Two families' homes burned in a fire in Baghwa village.
Previous

बघवा गांव में हुई अगलगी में दो परिवारों के जले घर, पीडित परिवार को कंबल के साथ-साथ आवश्यक सहयोग किया गया

india-pakistan-firing-january-2026
Next

LOC पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme