इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा : एसपी हिमांशु

Anyone posting inflammatory content on the internet media will not be spared under any circumstances: SP Himanshu

सहरसा/अजय कुमार /

सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को बख्तियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल के तमाम वरीय अधिकारी,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा सरस्वती पूजा सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। सिमरी में दर्जनों स्थानों पर आयोजित सरस्वती पूजा का आयोजन होना है। सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेने हेतु आग्रह किया गया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 25 जनवरी रविवार को किसी भी हालत में दिन के उजाले में ही मूर्ति विसर्जन करना अनिवार्य है। खासकर डीजे बजाने पर पूर्णत रोक रहेगी। किसी भी सूरत में पूजा कमेटी द्वारा डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और पूजा पंडाल और विसर्जन में बजने वाले गाने भक्ति में पर आधारित हो,अश्लील गाने बजाने वालों पर भी कार्रवाई तय की जाएगी। लाइसेंस के आधार पर स्थानीय थाना द्वारा दिए गए रूट चार्ट के अनुसार ही मूर्ति विसर्जन किया जाना है। एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान हुड़दंग करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीम आलोक राय,एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर,मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे,अंचलाधिकारी शुभम वर्मा , पुलिस इंस्पेक्टर मु. शूजाउद्दीन, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार,नप उपसभापति प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, प्रसुन सिंह,राजकुमार चौधरी,वार्ड पार्षद दुर्गेश कुमार,डिंपल कुमार , पुनपुन यादव, विवेकानंद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। शांति समिति की।बैठक के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से राय ली।