Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

purnia-dm-anshul-kumar-best-district-election-award-2026
पूर्णिया

पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को मिलेगा ‘बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अवार्ड’, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 1 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) को राष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च सम्मान “Best District Election Award” के लिए नामित किया गया है।

यह सम्मान देशभर में चुनावी प्रक्रिया को सफल, निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संचालित करने वाले जिलों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाता है। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय को पूर्णिया जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान पूर्णिया जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित मतदान प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता अभियान, दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं तथा प्रशासनिक समन्वय को विशेष रूप से सराहा गया है। इस उपलब्धि से न केवल जिला प्रशासन बल्कि पूर्णिया जिले के समस्त पदाधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Bihar State Sports Authority sent Himanshu to Kolkata for table tennis training
Previous

हिमांशु को टेबल टेनिस प्रशिक्षण के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने भेजा कोलकाता

With moist eyes, a heartfelt tribute was paid to the young advocate late Muskan.
Next

नम आंखों से युवा अधिवक्ता स्व० मुस्कान को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.