Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

The 18th death anniversary of the late former MP Jaykrishna Mandal was observed with reverence.
पूर्णिया

स्व. पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता अंग इंडिया/ पूर्णिया /आनंद यादुका/

भवानीपुर स्थित श्री गोविंद धर्म कांटा के प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा के बैनर तले स्वर्गीय पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल जी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल, रुपौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. जयकृष्ण मंडल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि स्व. जयकृष्ण मंडल समाज के कमजोर वर्गों की आवाज थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा सामाजिक न्याय और विकास को प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्व. जयकृष्ण मंडल ने कुर्मी समाज को संगठित करने और उसे राजनीतिक एवं सामाजिक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। महासभा उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

मुख्य पार्षद निरंजन मंडल ने कहा कि स्व. जयकृष्ण मंडल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है।
कार्यक्रम में ललन राय, पूर्व मुखिया नंदकिशोर मंडल, पप्पू कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, विमल मंडल, युवा जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल, विकास कुमार मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
MLA E.I.P. Gupta inaugurated the Srishti Kanya Vivah Society.
Previous

सृष्टि कन्या विवाह सोसाइटी का विधायक ई आई पी गुप्ता ने उद्घाटन किया

Review of progress in the monthly review meeting of the District Mining Task Force
Next

जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षात्मक बैठक में प्रगति की समीक्षा

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.