Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

MLA E.I.P. Gupta inaugurated the Srishti Kanya Vivah Society.
सहरसा

सृष्टि कन्या विवाह सोसाइटी का विधायक ई आई पी गुप्ता ने उद्घाटन किया

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

सहरसा/अजय कुमार/

शहर के शिवपुरी मोहल्ला में बुधवार को विधायक ई आई पी गुप्ता द्वारा सृष्टि कन्या विवाह सोसाइटी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ई आई गुप्ता, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव,माले नेता कुंदन यादव, हम नेत्री रीभा देवी एवं अमित चौधरी ने संस्थान के प्रति शुभकामना व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की।विधायक श्री गुप्ता ने कहा बेटियां समाज की धरोहर होती है।बेटी कन्यादान में मदद करना बहुत ही पुण्य का काम है।

हर माता पिता की इच्छा रहती है कि बेटी के विवाह में भरपूर सामान देकर विदा करें।लेकिन निर्धनता के कारण मनमसोस कर जीवन यापन के लिए सभी सामान नही दे पाते हैं।ऐसे संस्थान द्वारा उठाया गया कदम बहुत ही सराहनीय है।विधायक ने संस्थान को हरसंभव सहयोग व सहायता करने का आश्वासन दिया।जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए सराहना की।कुंदन यादव नें गरीब कन्याओं के लिए किया गया प्रयास हेतु आयोजक को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर निदेशक पप्पू शर्मा ने बताया कि बाल विवाह,भ्रूण हत्या, महिला उत्पीड़न एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में निर्धन माता-पिता कोई सामान नहीं दे पाते हैं। उन गरीब व्यक्तियों को जरूरी सामान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 8 महीने पूर्व इस संस्था का गठन किया गया जो बिहार सरकार द्वारा रजिस्टर्ड संस्था है। इसके अंतर्गत विधायक के हाथों छह गरीब कन्याओं को जरूरी सामान दिया गया।

इसके अंतर्गत ट्रंक, बेडशीट, तकिया,बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान दिया गया है। अध्यक्ष सरिता कुमारी, सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष शिवनंदन कुमार, जिला अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि संस्था द्वारा सभी प्रखंडों में कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। जिसके माध्यम से संस्था में रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वनमा इटहरी में रीना कुमारी, मिथिलेश कुमार, सौर बाजार से आंचल कुमारी, खुशबू कुमारी, सलखुआ से निशा कुमारी, अमलेश कुमार,चंद्रदेव कुमार,कहरा से चुन्नी कुमारी,काजल कुमारी,फूल माला कुमारी को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर धनौज शर्मा, अनवर चांद, विनय कुमार, मनोज कुमार,अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
With moist eyes, a heartfelt tribute was paid to the young advocate late Muskan.
Previous

नम आंखों से युवा अधिवक्ता स्व० मुस्कान को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

The 18th death anniversary of the late former MP Jaykrishna Mandal was observed with reverence.
Next

स्व. पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.