जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षात्मक बैठक में प्रगति की समीक्षा

Review of progress in the monthly review meeting of the District Mining Task Force

सहरसा/अजय कुमार /

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला खनन कार्यालय एवं आधारभूत संरचना विकास अंतर्गत वर्तमान प्रगति की समीक्षा कर उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।खनन कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों अंतर्गत वित्तीय वर्ष:2024/25 एवं 2025/26 में लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण के संदर्भ में वर्तमान उपलब्धि की समीक्षा की गई।

कार्य विभागों से समाहरण अंतर्गत संबंधित विभागों यथा; लघु जल संसाधन/पूर्वी कोशी तटबंध,कोपरिया एवं
चंद्रयायन/पश्चिमी कोशी तटबंध,निर्मली/PHED/NHAI/भवन निर्माण विभाग/पुल निर्माण निगम/नगर निगम/जिला परिषद/नगर पंचायत,बनगांव/नगर पंचायत,सोनवर्षा/नगर परिषद,सिमरी बख्तियारपुर सहित अन्य को समाहरण संबंधित लंबित कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।आधारभूत संरचना विकास अंतर्गत:ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर/पूर्वी कोशी तटबंध,कोपरिया एवं चंद्रयायन/पथ प्रमंडल/बुडको/जल निस्सरण/पर्यटन/NHAI सहित अन्य तकनीकी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई एवं लंबित योजनाओं/निर्माणाधीन योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।

आज आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,अपर समाहर्ता श्री निशांत,नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।