वसंत पंचमी पर माँ भवनदेवी मंदिर प्रांगण में महासरस्वती यज्ञ, केदारनाथ मंदिर स्वरूप पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र

On Vasant Panchami, Mahasaraswati Yagna will be performed in the premises of Maa Bhavandevi Temple, and the pandal in the form of Kedarnath Temple will be the centre of attraction.

संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया /आनंद यदुका/

वसंत पंचमी के अवसर पर भवानीपुर राजधाम स्थित माँ भवनदेवी मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय महासरस्वती यज्ञ सह प्रतिमा पूजन का आयोजन 23 जनवरी से किया जाएगा। यह आयोजन नव भारत निर्माण सेना और भवनदेवी युवा एकता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम वर्ष 2014 से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर में केदारनाथ धाम के स्वरूप का आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

समिति के अनुसार चार दिनों तक चलने वाले यज्ञ के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहेगा। आयोजन को सफल बनाने में विवेक सिंह, रोहित आनंद, प्रेम पोद्दार, शिवम गुप्ता, विमल कुमार, रवि पासवान, सौरभ आनंद, आकाश शर्मा, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार, मोहित गोपालिका, केशव गुप्ता, अजय साह, राहुल कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं ।