Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

purnia-commissioner-press-talk-public-hearing-land-record-election-health
पूर्णिया

जनसुनवाई को लेकर आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल की मीडिया से वार्ता, भूमि अभिलेख, चुनाव व स्वास्थ्य सेवाओं पर दी जानकारी

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया/

आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया में जनसुनवाई के क्रम में आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल श्री राजेश कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न समस्याओं, प्रशासनिक निर्देशों एवं सरकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

आयुक्त महोदय ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुननी हैं। इससे समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा। इस व्यवस्था की कड़ाई से मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कोई भी सरकारी कर्मचारी जनता के हितों की अनदेखी न कर सके।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले में कई खतियान व भूमि अभिलेख अपठनीय होने के कारण लोगों को रिकॉर्ड प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। भूमि सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय चरण का कार्य त्वरित गति से जारी है। पुराने कागजात अथवा दखल-कब्जे के आधार पर रिकॉर्ड पुनः संधारित किए जा रहे हैं। सभी भूमि अभिलेखों को अपडेट कर ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और ऑनलाइन नकल उपलब्ध हो सके।

आयुक्त महोदय ने बताया कि स्नातक एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पिछले एक वर्ष में आयुक्त न्यायालय में 128 मामलों का निष्पादन किया गया है, जबकि 678 मामले लंबित हैं, जिनकी सुनवाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार निरंतर हो रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 से पूर्व एसआईआर का कार्य पूर्ण किया गया था। समय-समय पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा के फलस्वरूप विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं बिना पुनर्मतदान के संपन्न हुए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया गया है। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,34,593 निर्वाचक हैं, जिनमें 1,02,554 पुरुष, 32,034 महिला एवं 05 अन्य मतदाता शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आयुक्त महोदय ने बताया कि सीमांचल क्षेत्र के लिए जीएमसीएच पूर्णिया बिहार सरकार का फ्लैगशिप अस्पताल है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए जीविका रसोई 15 दिनों के भीतर शुरू की जा रही है। अस्पताल में सभी प्रकार की ब्लड जांच एवं अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन का भवन तैयार हो चुका है, जिसे शीघ्र चालू किया जाएगा। मरीजों की सुविधा हेतु 200 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं और निर्देश दिया गया है कि भर्ती होते ही मरीज के बेड पर कंबल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सभी मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Araria: Administration strict on Saraswati Puja, jail for performing puja and playing DJ without license
Previous

अररिया: सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस पूजा करने और डीजे बजाने पर होगी जेल

Araria: Felicitation ceremony organised at Vidya Bharti School, the basic mantra of education is to create patriotic citizens
Next

अररिया: विद्या भारती विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन, राष्ट्रभक्त नागरिक बनाना ही शिक्षा का मूलमंत्र

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.