अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया।
आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पूर्णिया महिला महाविद्यालय परिसर में चाहरदिवारी निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह कार्य अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, सदर पूर्णिया के पत्रांक-1982/सा० दिनांक 30 दिसंबर 2025 के आलोक में जिला प्रशासन की सहायता एवं उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा बताया गया कि चाहरदिवारी का निर्माण महाविद्यालय परिसर एवं छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है। बुधवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे निर्माण कार्य के दौरान प्रफुल्ल चन्द्र राय, उनके परिजन एवं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अंचलाधिकारी, पूर्णिया तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प की गई तथा प्रशासनिक कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
घटना की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित हस्तक्षेप किया गया, जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में चाहरदिवारी निर्माण कार्य जारी रखा गया। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से निर्माण कार्य का निष्पादन किया जा रहा है। पूर्णिया महिला महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिए गए सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।



