Bihar Election 2025: धमदाहा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी — जनसुराज प्रत्याशी बंटी यादव ने की व्यवस्था की सराहना

पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा में मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। क्षेत्र के हर बूथ और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो रहा है। जनसुराज के जिला अध्यक्ष सह धमदाहा प्रत्याशी बंटी यादव उर्फ राकेश कुमार ने कहा कि अब तक मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।

उन्होंने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा, “सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह संतोषजनक है। मतदाता उत्साहपूर्वक वोट देने के लिए घरों से निकल रहे हैं।” उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को जिम्मेदारी से निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *