PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह :  – संत सिरोमणि और महर्षि मेंहीं परमहंसजी महाराज के परमशिष्य संत शचिकांत स्वामीजी महाराज का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया है। 74 वर्षीय स्वामीजी के देहावसान की खबर से उनके हजारों शिष्य और अनुयायी शोक में डूब गए हैं। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार तक उनका पार्थिव शरीर उनके आश्रम रानीगंज पहुंचने की संभावना है, जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिरौली बाजार के सतसंग प्रेमी और स्वामीजी के परम शिष्य गोपाल साह ने इस दुखद समाचार को सुनकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “ऐसे संत बहुत कम ही होते हैं। उनका असमय शरीर त्याग देना भक्तों को काफी आघात पहुंचा है।” उन्होंने बताया कि स्वामीजी हर वर्ष नवरात्रि के नौ दिनों तक बिरौली बाजार स्थित सतसंग मंदिर में प्रवचन किया करते थे। इस अवसर पर एक अन्य सतसंग प्रेमी दिवाकर सिंह ने भावुक होकर कहा, “जब भी वे बिरौली बाजार आते थे, पहला चरण उनका तेलडीहा गांव स्थित सतसंग भवन में ही पड़ता था। उनके चरण पड़ते ही ऐसा लगता था कि इस गांव का ही नहीं, पूरे क्षेत्र का उद्धार हो गया है।” उन्होंने बताया कि वे स्वामीजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने रानीगंज जाएंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *