अजित पवार का विमान उड़ाने वाली कैप्टन शांभवी पाठक: प्रोफेशनल पायलट, ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और हाई-परफॉर्मेंस जेट की एक्सपर्ट

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया, जबकि उनका विमान कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थीं। शांभवी पाठक की शुरुआती पढ़ाई भारत में हुई, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी किया और इसके बाद पायलट बनने के लिए न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से प्रशिक्षण लिया।

वहां उन्हें न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी का कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी मिला। भारत लौटकर उन्होंने DGCA से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया और ‘फ्रोजन एटीपीएल’ पूरी की। शांभवी के पास फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग भी थी, और उन्होंने असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में नए पायलटों को ट्रेनिंग दी। सुरक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण में भी वह माहिर थीं — उन्होंने AVSEC ट्रेनिंग और ए320 जेट की ओरिएंटेशन ट्रेनिंग पूरी की।

अगस्त 2022 से शांभवी पाठक VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर के रूप में काम कर रही थीं और Learjet 45 जैसे हाई-परफॉर्मेंस बिजनेस जेट उड़ाने की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। एविएशन सेक्टर में उनके पद और अनुभव के अनुसार उनकी मासिक सैलरी करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जाती है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon