भारत–यूएई समझौते के बाद पाकिस्तान की सक्रियता, जरदारी ने अबूधाबी में मांगा सहयोग

नई दिल्ली: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अहम रणनीतिक समझौतों के बाद पाकिस्तान भी कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय नजर आया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अबूधाबी पहुंचकर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

इस दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा, आधारभूत ढांचा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। जरदारी ने यूएई से पाकिस्तान को निरंतर समर्थन देने की अपील करते हुए हालिया सहयोग के लिए आभार जताया।

इसके अलावा उन्होंने यूएई के वरिष्ठ मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और एडी पोर्ट्स ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों से भी अलग-अलग बैठकें कीं, जिनमें बंदरगाह विकास, निवेश विस्तार और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में भारत–यूएई के बीच बड़े आर्थिक और रणनीतिक करार हुए हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon