“मैं सीएम उम्मीदवार नहीं हूं”: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद शशि थरूर का बयान, पार्टी में तनाव घटाने की कोशिश

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को संसद भवन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से करीब 90 मिनट तक मुलाकात की, जो पार्टी के भीतर पिछले कुछ महीनों से बने असहज माहौल को शांत करने की कोशिश मानी जा रही है।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं और पहले से ही सांसद के रूप में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। थरूर हाल के समय में कई अहम बैठकों में अनुपस्थित रहे और पार्टी नेतृत्व से नाराजगी जताते रहे थे, लेकिन इस मुलाकात के बाद उनकी बॉडी लैंग्वेज में सकारात्मक बदलाव देखा गया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह के अंदरूनी मतभेद को बढ़ने से रोकने के लिए राहुल गांधी और खड़गे ने थरूर से अलग बैठक की और उनकी चिंताओं को सुना। थरूर ने कहा कि बैठक में सब कुछ अच्छी तरह चर्चा हुई और वे आगे पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon