कसबा पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पूर्णिया: कसबा थाना पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार (उम्र 24 वर्ष), पुत्र स्व0 प्रवेश सिंह, निवासी गढ़बनैली सिमरिया, वार्ड नं. 02, थाना कसबा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।