हयातपुर में ‘प्रशासन आपके द्वार’ शिविर, डीएम ने पेंशन व राशन कार्ड बांटकर दी राहत

प्रिंस कुमार, अररिया: अररिया जिले के हयातपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन में बिहार सरकार की सात निश्चय-3.0 योजना के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘प्रशासन आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी विनोद दूहन ने की।

शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नए राशन कार्ड और भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से सेवा पहुंचे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon