पत्रकार सुनील सम्राट को राजनीतिक साजिश में फँसाने का आरोप, प्रेस क्लब से हस्तक्षेप की मांग

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के सरसी थाना कांड संख्या 14/2026 में एक निर्दोष पत्रकार एवं अधिवक्ता को नामजद किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पत्रकार जगत में गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है।

पत्रकार सुनील कुमार सम्राट की पत्नी डिम्पल सिंह “सम्राट” ने प्रेस क्लब, पूर्णिया को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 21 जनवरी 2026 को एक युवती के घर से चले जाने की घटना में उनके पति को राजनीतिक दबाव और दुर्भावनावश फँसाया गया, जबकि घटना के समय वे न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त थे और उनकी उपस्थिति सीसीटीवी फुटेज व लोकेशन रिकॉर्ड से प्रमाणित की जा सकती है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि थाना स्तर पर प्रारंभिक निष्पक्ष जांच किए बिना ही नामजद किया गया, जिससे न केवल एक पत्रकार की छवि धूमिल हुई बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हुआ है। मामले को गंभीर बताते हुए प्रेस क्लब से संस्थागत संरक्षण, निष्पक्ष जांच हेतु प्रशासन से हस्तक्षेप, कांड से नाम विलोपित कराने और भविष्य में किसी भी पत्रकार को इस प्रकार राजनीतिक या षड्यंत्रपूर्ण मामलों में न फँसाए जाने के लिए ठोस पहल की मांग की गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon