पूर्णियाँ कॉलेज में भावपूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया शहीद दिवस, महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्णियाँ: पूर्णियाँ कॉलेज, पूर्णियाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम इकाई के तत्वावधान में 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस का आयोजन पूरे सम्मान और भावनात्मक वातावरण के साथ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सावित्री सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान गांधीजी द्वारा दिए गए सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, निडरता और सर्वधर्म समभाव जैसे महान मूल्यों को याद किया गया। देश के वीर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी (एनएसएस प्रथम इकाई) सीए राजेश एस. झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाठक, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष, अरुण वर्मा, मंतोष कुमार, सुनील कुमार, पीताम्बर जी, रोहित कुमार, विवेक राज सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने शहीदों के त्याग को अविस्मरणीय बताते हुए छात्र-छात्राओं से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon