14 साल से अधूरा पुल, आज भी नाव ही सहारा: अमौर की 50 हजार आबादी का दर्द

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर विधानसभा क्षेत्र के छह पंचायतों की करीब 50 हजार आबादी आज भी प्रखंड और जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए नाव पर निर्भर रहने को मजबूर है। सिरसी, खपड़ा, हफनिया, खाड़ी महिनगांव समेत कई पंचायतों के लोगों को खाड़ी हाट होते हुए फकीरटोली चौक जाना पड़ता है, लेकिन खाड़ी हाट–फकीरटोली सड़क पर कनकई नदी पर पुल निर्माण अधूरा रहने के कारण आवागमन गंभीर समस्या बना हुआ है।

खासकर बाढ़ के दिनों में हालात और भयावह हो जाते हैं, जब राशन-पानी और जरूरी सामान लाने-ले जाने का एकमात्र साधन नाव ही बचता है, जिसमें आए दिन छोटे-बड़े हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2011 में कनकई नदी के खाड़ी घाट पर पुल निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन 14 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि पुल को लेकर विधायक, सांसद से लेकर मंत्री तक से गुहार लगाई गई, हर बार आश्वासन मिला, लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पुल निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। मांग करने वालों में मुखिया साबिर आलम, पूर्व मुखिया हिफजूर रहमान, आसिफ, शोएब, इश्तियाक, जावेद, मोजीब, महबूब, राशिद, हेजबुल, नोरेज और इश्तियाक आलम सहित कई स्थानीय लोग शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon