पूर्णिया: जानकीनगर थाना पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल की मैगजीन और एक गोली का खोखा बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (पिता– डोमी मंडल), गौरव कुमार (पिता– शंकर मंडल) और मिथलेश कुमार (पिता– बिदन मंडल) के रूप में हुई है, जो सभी लक्ष्मीपुर, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।



