Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

नई दिल्ली

नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा के हवाले पर लोकसभा में भारी हंगामा, शाह-राजनाथ की आपत्ति, अखिलेश यादव भी उतरे समर्थन में

By अंग इंडिया न्यूज़
February 2, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दे पर पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की कथित आत्मकथा के अंशों का हवाला दिया। राहुल गांधी, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के भाषण के बाद बोलने के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं और इसी के जवाब में उन्होंने नरवणे की आत्मकथा का जिक्र करते हुए कहा कि चीनी टैंक भारतीय पोजीशन के बेहद करीब तक आ गए थे। राहुल ने दावा किया कि यह आत्मकथा एक मैगज़ीन में छपी है।

राहुल गांधी के इस बयान के तुरंत बाद सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि जिस पुस्तक का उल्लेख किया जा रहा है, क्या वह प्रकाशित हुई है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, तो सदन में उसका उल्लेख करना संसदीय नियमों के खिलाफ है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस आपत्ति का समर्थन करते हुए कहा कि किसी अप्रकाशित पुस्तक या अप्रमाणिक स्रोत का हवाला देना स्वीकार्य नहीं है और मैगज़ीन में कुछ भी लिखा जा सकता है।

इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि नरवणे ने स्वयं इसे अपनी आत्मकथा बताया है और सरकार इसे प्रकाशित नहीं होने दे रही है, जिसमें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से जुड़े तथ्य दर्ज हैं। इस पर सत्ता पक्ष और ज्यादा आक्रामक हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के नियमों और परंपराओं का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि अखबारों की कटिंग या ऐसे स्रोतों का उल्लेख नहीं किया जा सकता जो प्रामाणिक न हों, चाहे पुस्तक प्रकाशित हुई हो या नहीं।

हंगामे के बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि सदन में पुस्तकों को कोट करने की परंपरा रही है, जबकि अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने स्वयं स्वीकार कर लिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, ऐसे में विवाद का अंत वहीं हो जाना चाहिए। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बहस में कूद पड़े और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बात रखने दी जानी चाहिए, क्योंकि चीन का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और देशहित से जुड़ा हुआ है।

लगातार शोर-शराबे, नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप के चलते सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। हालात को नियंत्रित होता न देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंततः दोपहर करीब 2 बजकर 9 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस पूरे घटनाक्रम ने संसद में सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव को एक बार फिर उजागर कर दिया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

चीन मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी को रोकने पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

Next

नागरिकता मिली तो छत क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से तीखा सवाल, 4 हफ्ते में जवाब तलब

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}