डायल 112 की तत्परता से लापता बच्चा सुरक्षित मिला
पूर्णिया: 02 फरवरी 2026 को सहायक खजांची थाना क्षेत्र में डायल 112 पर एक बच्चे के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई की।
सूचना मिलते ही महज तीन मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर पूर्णिया लाइन बाजार स्थित कुंडी पुल के पास से रानीगंज, अररिया निवासी बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और त्वरित पुलिस कार्रवाई की सराहना की।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"