PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वरीय एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति और उपलब्धियों की सतत समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में महानंदा सभागार में आयोजित बैठक में डेली क्राइसिस रिपोर्ट की समीक्षा की गई, जहां डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।