पूर्णिया: क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, आरटीपीसीआर भवन, जीएमसीएच परिसर, पूर्णिया में मंगलवार को एक दिवसीय कायाकल्प उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन ने की।
प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तर से डॉ. राज कमल शर्मा, WASH कंसल्टेंट तथा जिला स्तर से यूनिसेफ के जिला कंसल्टेंट शिव शेखर एवं ओम प्रकाश यादव, WASH कंसल्टेंट ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति से डॉ. अनिल कुमार शर्मा (DCQA), DPC और DM&EO भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान कायाकल्प कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं जैसे स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, WASH तथा रोगी-अनुकूल सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना बताया गया।



