पूर्णिया, आनंद यादुका: पूर्णिया प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से विख्यात चर्चित वरुणेश्वर धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग विधानसभा में जोरदार तरीके से उठी। रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल ने सदन में इस महत्वपूर्ण विषय को मजबूती से रखते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

विधायक कलाधर मंडल ने कहा कि वरुणेश्वर धाम न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से धार्मिक पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वरुणेश्वर धाम के समुचित विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाए, ताकि देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधानसभा में इस मांग के उठने के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करेगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"