पवन सिंह की ऐतिहासिक जनसभा, लाखों की भीड़ ने भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के समर्थन में दिखाया उत्साह

Bihar Election 2025 : पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भव्य जनसभा ऐतिहासिक रही। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका “जय श्री राम” और “कमल खिलाना है” के नारों से गूंज उठा। भारी भीड़ के कारण पवन सिंह मंच तक नहीं पहुंच पाए और भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के साथ रथ पर सवार होकर जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।

इस दौरान विधायक विजय खेमका ने रैली की सफलता के लिए पूर्णियावासियों, विशेषकर बड़ी संख्या में आई नारीशक्ति का आभार जताते हुए कहा कि “जनता ने इस रैली को महारैली बना दिया।” मंच पर भाजपा, जदयू, लोजपा और रालोसपा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता—जिनमें प्रभारी सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू अध्यक्ष अविनाश सिंह, लोजपा अध्यक्ष प्रशांत झा, रालोसपा अध्यक्ष नीरज मेहता, उप महापौर पल्लवी गुप्ता और भाजपा नेता डॉ. संजीव कुमार—मौजूद रहे। रैली के जोश और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि पूर्णिया की जनता एनडीए के समर्थन में एकजुट होकर “कमल खिलाने” का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *