मैरवा में प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सिवान: बुधवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मैरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इंगलिश पंचायत में चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान का जायजा लिया और घर-घर जाकर पंजीकरण कर रहे कर्मियों के कार्य पर संतोष जताया। डीएम ने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपनी किसान आईडी अवश्य बनवाएं।

नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी वार्डों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कचरा उठाव व सफाई कार्य में मानवबल की कमी के बावजूद विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों की बहाली के निर्देश दिए गए हैं।

हाई मास्ट लाइट के रखरखाव को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। पर्याप्त फंड उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर विकास विभाग की ओर से 1.6 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक भवन का निर्माण एनओसी के कारण रुका हुआ है, जिसे शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू कराया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon