उच्च विद्यालय रूपौली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का जागरूकता कार्यकम आयोजित

Awareness program of Child Marriage Free India Campaign organized in Higher Secondary School Rupauli

विधि संवाददाता पूर्णिया:

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्य योजना चलाया जा रहा है। इसी कार्य योजना के तहत 06 फरवरी 2026 को पूर्णिया जिले के उच्च विद्यालय रूपौली में बाल विवाह से मुक्ति के लिए कार्यक्रम विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नालसा मानक संचालन प्रक्रिया-बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, 2025 योजना के कार्यान्वयन हेतु बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है।

इसी के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार उच्च विद्यालय रूपौली में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक/बाल सुरक्षा सहयोगी, एसोसिएसन फॉर वालेन्ट्री एक्सन, पूर्णिया (एन०जी०ओ०) मो० सज्जाद आलम को भी सम्मिलित किया गया। इस कार्यकम के लिए उच्च विद्यालय रूपौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार पोदार के द्वारा समुचित व्यवस्था की गयी।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक रूपौली थाना के पुलिसबल एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को सचिव महोदय द्वारा विस्तार से बाल विवाह के रोकथाम के सम्बन्ध में बताया गया। उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह के लिए दंडित किया जाना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में विद्यालय में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब का भी भ्रमण किया गया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा प्रदत्त कम्पूटर एवं अन्य वस्तुओं का निरीक्षण किया।