सहरसा,अजय कुमार/बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला कमिटी सहरसा की ओर से प्रखंड सोनवर्षा के पंचायत पररिया ग्राम अरसी मे 12 फ़रवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की सफलता को लेकर निर्माण मजदूरों की बैठक की गयी। इस बैठक की अध्यछता संजय यादव ने किया तथा संयुक्त मंच संचालन कॉमरेड दुखी शर्मा, नसीम उद्दीन, गुरुदेव शर्मा व साहेब मुखिया के द्वारा किया गया।दुखी शर्मा ने कहा 4 फोर लेबर कोड बिल से मेहनतकश मजदूर किसान छात्र नौजवान तमाम का अधिकार ख़तम करने वाला काला कानून लागू कर दिया गया है।इस लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। वही जिला सचिव नसीम उद्दीन ने कहा कि मजदूर और किसान दोनो एक दूसरे के पूरक है।वही एक शरीर तो दूसरा प्राण है। मेहनतकश मजदूर दुनिया को खूबसूरती से बनाता है और किसान बंजर जमीन को सींच कर जोतकार अन्न पैदाकर सारे संसार का पेट भरता है।इस लिए मजदूर किसान विरोधी चार लेबर कोड काला कानून के खिलाफ ग्राम पंचायत प्रखंड स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा कर संघर्ष तेज करने की जरुरत है।कॉमरेड गरुदेव शर्मा ने विस्तार पूर्वक किसान मजदूर भूमिहीन पर अच्छे विचार रखे तथा सभा को भूषण शर्मा, कारी शर्मा, प्रवेश मुखिया, अनिल साह, रामचंद्र साह, संजय यादव ने भी सम्बोधित किया। इस के बाद नये संगठन को धन्यवाद दिया।वही सर्व सम्मति से पूर्व की सोनवर्षा अंचल कमिटी भंग कर 15 नई सदस्यीय कमिटी का गठन विधिवत कर लिए गया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, सचिव रामचंद्र साह, कोषाध्यक्ष अनिल साह, उपाध्यक्ष प्रवेश मुखिया सहित 8 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।वही 12 फ़रवरी 2026 के बंद सफल हो के नारों के साथ सीटू जिंदाबाद ट्रेड यूनियन जिंदाबाद के साथ समापन हुआ। Post navigationजवाहर विकास भवन में ऋण कैंप, पात्र लाभुकों को मिली त्वरित स्वीकृति तीरी के वीर सपूत प्रवीण कुमार सिंह मानद लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त