पूर्णिया: बनमनखी प्रखंड में आगामी 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम और 11 फरवरी को आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले मेगा ड्राइव को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं वॉलंटियर वर्कर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्य, कार्ययोजना, लक्षित लाभार्थियों और दवा सेवन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही घर-घर दवा वितरण और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सफलता में आशा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रेखांकित की तथा सभी से सक्रिय सहभागिता और समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"