90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

सहरसा, अजय कुमार: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शांति अनुभूति भवन द्वारा दोपहर 3 बजे से आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे झंडी दिखाकर स्थानीय सेवाकेन्द्र प्रभारी स्नेहा बहन एवं एनसीसी कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल वी रविशंकर ने रवाना किया। शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का यह संदेश था कि शिव भोलेनाथ बाबा अभी सभी आत्माओं को मुक्ति-जीवनमुक्ति का वर्सा देने के लिए सत्य ज्ञान दे रहे हैं। अभी ही वह समय है जब हम निराकार परमपिता परमात्मा शिव से सर्व प्राप्तियां व जन्म-जन्म की मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

पूरे रास्ते में भगवान शिव के संदेश के सुंदर-सुंदर गीत एवं संदेश-पत्र बांटते हुए सबको कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा बनगांव रोड स्थित शांति अनुभूति भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर सम्पन्न हुई।

ओमप्रकाश खेमका, अजीत डोकानिया और कन्हैया सुरेका ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा एवं झाँकी का स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से ओम प्रकाश भाई, इंजीनियर शशिरंजन भगत, डॉक्टर संजय भाई, शत्रुघ्न भाई, अवधेश भाई, मनोज भाई, सदानंद भाई, चन्द्रभूषण भाई, विशाल भाई, ऋषि भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon