पूर्णिया में यूडीआईडी कार्ड को लेकर 12 से 27 फरवरी तक प्रखंडवार विशेष शिविर, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

पूर्णिया: पूर्णिया के महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की प्रगति और न्यायालय से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों और न्यायालयीन मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर 12 से 27 फरवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां यूडीआईडी कार्ड के साथ-साथ बैट्री चालित ट्राई साइकिल, सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग के लिए निःशुल्क आवेदन व ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी शिविर प्रखंड परिसर या चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र का सत्यापन भी किया जाएगा।

आंकड़ों के अनुसार जिले के 51,558 दिव्यांगजनों में से 29,029 ने आवेदन किया है, जिनमें 23,835 का यूडीआईडी कार्ड बन चुका है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि प्रखंड व अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon