पूर्णिया: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने सदन में अपने क्षेत्र से जुड़े कई अहम विषयों को मजबूती से रखा। उन्होंने सरकार से मांग की कि पक्की तालाब परिसर में आधुनिक संसाधनों से युक्त आवासीय मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाए, ताकि सीमांचल क्षेत्र में मत्स्य पालन से जुड़े युवाओं और किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

इसके साथ ही उन्होंने श्रावण पूर्णिमा पर ततमा टोला स्थित श्री राधे-कृष्ण शिव मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के लिए स्थायी राशि आवंटन की मांग की, जिसे उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा। विधायक ने माधोपाड़ा रुईगोला स्थित आदिवासी समुदाय के कब्रिस्तान की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण, हनुमान बाग स्थित ब्रह्म कुमारी एवं विमल आवासीय विद्यालय मार्ग पर बिजली पोल-केबल लगाने तथा एनएच-31 मरंगा बजरंगबली मंदिर से बस स्टैंड तक सड़क के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सर्वांगीण विकास, धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और युवाओं के कौशल विकास के लिए वे लगातार सदन में आवाज उठाते रहेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"