परमात्मा भक्ति, संयम संवदेना, वर्षीदान वरघोड़ा, विदाई सहित दर्जन भर कार्यक्रम होंगे आयोजित
प्रसिद्ध जैन संगीतकार शासन शाह, नमन शाह, विराज शाह, देवांश दोशी सहित कई नामी कलाकार लेंगे भाग
राजस्थान: थार नगरी, बाड़मेर नगर में संयम रत्ना, मालू परिवार की कुलदीपिका मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की भगवती दीक्षा की अनुमोदना में शाः रतनलाल धनराज पूनमचन्दजी मालू परिवार की ओर से प. पू. गुरू-भगवन्तों की पावन निश्रा में 13 फरवरी, 2026 से कोटड़िया ग्राउण्ड में त्रि-दिवसीय संयम अनुमोदना महोत्सव का भव्य व विराट आयोजन होने जा रहा है। संयम अनुमोदना महोत्सव संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि मुमुक्षु कु. सन्तोष मालू की भागवती दीक्षा के उपलक्ष्य में उनके परिवार की ओर से 13 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय भव्य संयम अनुमोदना महोत्सव में 13 फरवरी को शक्रस्तव महाभिषेक, हल्दी, केसर छांटना, बन्दोली, महाआरती तथा रात्रि में संसार वर्सेज संयम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
वहीं 14 फरवरी को प्रातः में मातृ-वदनावली, जीवराशि क्षमापना, संयम सांझी, मेहन्दी व रात्रि में जिनशासन मेरी शान, मेरा अभिमान स्टेज प्रोग्राम आयोजित होगा तथा 15 फरवरी को प्रातः में भव्य वर्षीदान वरघोड़ा व रात्रि में विदाई का मार्मिक व भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सभी जैन बन्धु, माताएं-बहिनें सादर आमंत्रित है। विहार ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश मालू ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में प्रसिद्ध जैन संगीतकार शासन शाह, नमन शाह, विराज शाह, देवांश दोशी, नरपतजी मण्डोवरा, सोनू वडेरा सहित कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
सभी कलाकार अपनी कला के हुनर से थार नगरी बाड़मेर को संयममय कर देंगे। उल्लेखनीय है कि मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की भागवती दीक्षा आगामी 05 मार्च को जैसलमेर में ऐतिहासिक व विराट चादर महोत्सव में प. पू. खरतरगच्छाधिपति, आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी मसा. के करकमलों से होनी है।
मुकेश अमन
बाड़मेर
081041 23345



