सरसी थाना कांड में पत्रकार-अधिवक्ता को नामजद किए जाने पर प्रेस क्लब पूर्णिया ने उठाए सवाल

पूर्णिया: सरसी थाना कांड संख्या 14/2026 में पत्रकार एवं अधिवक्ता सुनील कुमार सम्राट को नामजद किए जाने को लेकर प्रेस क्लब पूर्णिया ने गंभीर आपत्ति जताई है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बनमनखी के उप पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पत्रकार को संरक्षण देने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि लड़की के घर से चले जाने से जुड़े इस मामले की प्राथमिकी में बाद में संशोधन कर बिना ठोस साक्ष्य के सुनील कुमार सम्राट का नाम जोड़ा गया, जबकि घटनाक्रम के दौरान उनकी उपस्थिति न्यायालय, आवास और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन से सत्यापित की जा सकती है।

प्रेस क्लब का कहना है कि बिना जांच किसी पत्रकार और अधिवक्ता को अभियुक्त बनाना न केवल न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। संगठन ने मांग की है कि यदि जांच में आरोप निराधार पाए जाएं तो उनका नाम प्राथमिकी से हटाया जाए और दुर्भावनावश कार्रवाई करने वालों पर उचित कदम उठाए जाएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon