पूर्णिया: पूर्णिया जिले के प्रखंड बायसी अंतर्गत मलहरिया पंचायत के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में 10 फरवरी 2026 को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एमडीए-आईडीए कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत मुखिया श्री मुजीत आलम और सरपंच श्री नज़ाम रही ने फाइलेरिया से बचाव हेतु निर्धारित दवा का सेवन कर किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, जीविका दीदियों और सामुदायिक सदस्यों ने भी दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों को दवा सेवन के महत्व और फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य के संबंध में जागरूक किया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"